रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए बोलियां मंगाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

नयी दिल्ली| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से नियुक्त समाधान पेशेवर ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रूचि पत्र (ईओआई) मंगाई है।

कंपनी अनिल अंबानी समूह की इकाई है। आरबीआई ने पिछले साल 29 नवंबर को भुगतान में चूक और कंपनी संचालन स्तर पर गंभीर मुद्दों के मद्देनजर रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।

इसके बाद रिलायंस कैपिटल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ में कंपनी के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने के लिए एक अपील दायर की थी। रिलायंस कैपिटल ने शुक्रवार को बताया कि ईओआई प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 मार्च और समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2022 है।

आरबीआई ने कंपनी की ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया के लिए नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AFC Asian Cup: Australia में नई कोच के साथ भारत की अग्निपरीक्षा, World Cup पर नजरें

UEFA Conference League: Crystal Palace और Fiorentina की रोमांचक जीत, Round of 16 में बनाई जगह।

UEFA Conference League में बड़ा उलटफेर, Crystal Palace शान से तो Fiorentina मुश्किल से पहुंची Last 16 में।

Playoff की रेस में Anaheim Ducks की बड़ी चुनौती, 7वीं घरेलू जीत के लिए Winnipeg Jets से होगी भिड़ंत।