फरवरी से पहले महत्वपूर्ण खनिजों के लगभग 100 और ब्लॉक की नीलामीः प्रल्हाद जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2023

नयी दिल्ली। कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि अगले साल फरवरी से पहले महत्वपूर्ण खनिजों के लगभग 100 और ब्लॉक नीलामी के लिए रखे जाएंगे। सरकार ने पिछले महीने 45,000 करोड़ रुपये मूल्य के 20 महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी शुरू की थी। देश के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण खनिजों की अहमियत काफी बढ़ गई है। जोशी ने नेशनल जियोसाइंस डेटा रिपॉजिटरी पोर्टल के उद्घाटन और महत्वपूर्ण खनिजों पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इन खनिजों के लगभग 100 ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार हैं।

इस कार्यक्रम में 45 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कोयला क्षेत्र को निवेशकों और उद्योग जगत के अनुकूल बनाना चाहती है। खान मंत्री ने कहा कि समुद्र में पाए जाने वाले खनिज ब्लॉक को मार्च और अप्रैल में होने वाली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।

इस मौके पर खान सचिव वी एल कांता राव ने कहा कि भारत लिथियम ब्लॉक हासिल करने के लिए अर्जेंटीना के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है। इसके अलावा लिथियम खदानें हासिल करने के लिए बोलीविया के साथ भी शुरुआती चर्चा चल रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में तीन महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों के लिए रॉयल्टी दरों को मंजूरी दी है। लिथियम, नायोबियम और आरईई के लिए अनुमोदित रॉयल्टी दरें क्रमशः तीन प्रतिशत, तीन प्रतिशत और एक प्रतिशत तय की गई हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव