पन्ना में तीन दिन चली हीरों की नीलामी, एक करोड़ 54 हजार में बिके 142 नग हीरे

By दिनेश शुक्ल | Mar 17, 2021

पन्‍ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत मिले  हीरो  की नीलामी पिछले तीन दिनों से चल रही थी। इस हीरा नीलामी में 142 नग हीरे बिके है। हीरा एवं खनिज अधिकारी रवि पटेल से ने बताया कि संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष में 15 मार्च से हीरो की नीलामी प्रारंभ की गयी थी। इस नीलामी में 255 नग हीरे रखे गए थे। जिनका वजन 253.06 कैरेट था। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने की मध्य प्रदेश के कोविड टीकाकरण अभियान की सराहना

वही 15 मार्च से 17 मार्च तक चली नीलामी में कुल 142 नग हीरे वजन 148.85 कैरेट का विक्रय किया गया। जिससे 01 करोड 54 हजार 202 रूपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि में शासन को 11 लाख 56 हजार 233 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उक्त नीलामी के दौरान पन्ना के स्थानीय व्यापारियों के अलावा बाहरी व्यापारियों ने भी अपनी हिस्सेदारी की और नीलामी में हीरे खरीदे।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़