सबसे बड़ा हीरा रिकॉर्ड 220.5 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2017

जिनेवा। नीलामी के लिए रखा गया अब तक का सबसे बड़ा हीरा यहां 220.49 करोड़ रुपये (3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) में नीलाम हुआ है। नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टी ने बताया कि इस तरह के रत्न की इतनी बड़ी नीलामी का यह एक विश्व कीर्तिमान है। यह हीरा 163.41 कैरट का है जो किसी भी त्रुटि से परे है। यह ‘डी’ रंग हीरा है। हीरे के रंगो का विभाजन ‘डी’ से शुरू होता है और डी रंग किसी हीरे का सबसे उन्नत रंग होता है क्योंकि यह हीरे के मूल रंग को परिभाषित करता है। इसका मतलब वास्तव में रंगहीन होना होता है क्योंकि हीरा पारदर्शी होता है। इसके बाद ई, एफ, जी इत्यादि की श्रेणी में रंग का विभाजन होता है जिसमें हीरे का रंग धीरे-धीरे हल्का पीला होता जाता है।

प्रमुख खबरें

Spying Scandal ने Southampton को डुबोया, Playoff Final से बाहर, Players भी करेंगे केस

Wimbledon से पहले Tennis जगत को बड़ा झटका, Injury के कारण Carlos Alcaraz टूर्नामेंट से बाहर

Rome में PM Modi का Giorgia Meloni ने किया ग्रैंड वेलकम, Melodi की दोस्ती फिर हुई Viral

IPL Playoffs से पहले RCB को मिला बूस्टर डोज, इंग्लैंड के Phil Salt की होगी वापसी