Rome में PM Modi का Giorgia Meloni ने किया ग्रैंड वेलकम, 'Melodi' की दोस्ती फिर हुई Viral

By Ankit Jaiswal | May 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की हैं। रोम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने साथ में रात्रिभोज किया और इसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया हैं। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “रोम में स्वागत है मेरे दोस्त।” इस पोस्ट में उन्होंने भारत और इटली के राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक भी साझा किए है।

दोनों नेताओं की कोलोसियम यात्रा ने भी लोगों का ध्यान खींचा हैं। रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम के सामने ली गई तस्वीरें और दोनों नेताओं का साथ में कार यात्रा करते वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन और दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान भी नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। उसी दौरान “मेलोडी” शब्द भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था, जो दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर बनाया गया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे के दौरान इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्यालय का दौरा भी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीय साझेदारी जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इटली के बीच सहयोग को और मजबूत करना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हैं। उन्होंने विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे को लेकर भी चर्चा की बात कही हैं। यह परियोजना भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक संपर्क बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत पर भी खुशी जताई हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय देश का नाम रोशन कर रहे हैं और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बता दें कि हाल के वर्षों में भारत और इटली के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। दोनों देश वर्ष 2025 से 2029 तक के संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती