Akshay Kumar की OMG 2 की रिलीज होने से पहले ही दर्शकों ने दे डाली चेतावनी, जानिए पूरा मामला

By रितिका कमठान | Jul 10, 2023

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ओह माई गॉड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में दिख रहे है। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर और शॉर्ट वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो के रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें कई तरह की हिदायत देनी शुरू कर दी है।

बता दें कि मेकर्स द्वारा जारी वीडियो में अक्षय कुमार भगवान शिव की तरह ही सिर में जटाएं, माथे पर चंदन और गले में रूद्राक्ष की माला पहने दिख रहे है। इस लुक को देखने के बाद कई दर्शकों का अनुमान है कि फिल्म में कई धार्मिक स्थितियां दिखाई जा सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें चेतावनी दे दी है कि जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचाई जाए। गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष और उससे पहले आई ब्रह्मास्त्र में भी कई लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। इस पर काफी बवाल भी हुआ था। वहीं अब ओह माई गॉड 2 को लेकर दर्शकों ने पहले ही मेकर्स को चेतावनी देनी शुरू कर दी है।

दर्शकों ने साफ तौर पर कहा है कि फिल्म में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली कोई बात, स्थिति का जिक्र नहीं होना चाहिए। यूजर्स ने कहा कि इस बार सनातम, देवी देवताओं का मजाक नहीं बनना चाहिए। अन्य यूजर ने लिखा की अगर सनातन का अपमान हुआ तो परिणाम उचित नहीं होंगे। अगर सनातम को गलत बताने की कोशिश की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500

Nepal Floods में फंसे तमिलनाडु के पर्यटकों को बचाने की Dayanidhi Maran ने विदेश मंत्री से अपील की