कृषि उपज मंडी के सचिव का ऑडियो हुआ वायरल, कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

By सुयश भट्ट | Dec 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की कृषि उपज मंडी के सचिव कमल बगवैया का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह मंत्री  के बंगले पर 64 हजार रुपये का गेहूं भेजने की बात स्वीकार रहे हैं। इस ऑडियो वायरल होने के बाद 22 दिसंबर को कांग्रेस नेताओं ने मंडी जाकर सचिव को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:MP विधानसभा का चौथा दिन आज, इन विधेयक पर होगी चर्चा 

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशंक जैन ने प्रेस वार्ता की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी सचिव को फूल मालाओं से सम्मानित किया। माला पहनते ही मंडी सचिव असहज हो गए और उन्होंने माला उतार दी। 

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मंत्री से लेकर बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी परेशान हैं। मंडी सचिव ने मंत्री के घर गेहूं भेजने की बात कहकर साहस का काम किया है। इसलिए हम लोगों ने उनका सम्मान किया सच पूछा जाए तो वह इस सम्मान के हकदार भी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे इस मामले की जांच कराकर सचिव से गेहूं मंगाने वाले मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करे।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश