100 करोड़ वैक्सीनेशन के जश्न में ऑडियो-वीडियो फिल्म लॉन्च, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है

By अंकित सिंह | Oct 21, 2021

देश आज 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। हर ओर इसका जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने के अवसर पर दिल्ली के लाल किला से एक गाना और एक ऑडियो-वीडियो फिल्म लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी मौजूद रहीं। अपने संबोधन में मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करके एक इतिहास रचा है। 100 करोड़ वैक्सीनेशन देशवासियों के विश्वास की अनुभूति है। 100 करोड़ वैक्सीनेशन आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है। ऑडियो-वीडियो फिल्म में 'ना हम रुके कहीं, ना हम डिगे कहीं, शत्रु हो कोई भी हम झुके नहीं' शीर्षक गाना है जिसे कैलाश खेर ने गाया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत का टीकाकरण लिख रहा एक नया इतिहास है। आपको बता दे कि भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई और इसी के साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ