By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026
देश के बंटवारे के समय पंजाब में हुए खूनी दंगों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन आजादी से ठीक एक बरस पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए सांप्रदायिक दंगों ने बंगाल की धरती को लाल कर दिया। मुस्लिम लीग ने उस दिन को ‘‘डायरेक्ट एक्शन डे’’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया, जिसके बाद पूर्वी बंगाल में दंगों की आग दहक उठी। इन दंगों की शुरुआत पूर्वी बंगाल के नोआखाली जिले से हुई थी और 72 घंटों तक चले इन दंगों में छह हजार से अधिक लोग मारे गए। दंगों में 20 हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। देश दुनिया के इतिहास में 16 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-