स्कीइंग और ट्रेकिंग के शौकीन है तो आपके लिए एक आदर्श स्थल है औली

By जे. पी. शुक्ला | Nov 21, 2020

औली भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित हिमालयी पहाड़ों में एक खूबसूरत स्की रिसॉर्ट और हिल स्टेशन है। औली को औली बुग्याल के रूप में भी जाना जाता है, जिसका गढ़वाली में अर्थ होता है "घास का मैदान"। गढ़वाल हिमालय में साफ-सुथरी खड़ी ढलानें हैं जो इस दर्शनीय पहाड़ी शहर को पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्कीइंग गंतव्य बनाती हैं। यह अपने कृत्रिम बर्फ गिरने के लिए भी प्रसिद्ध है और इसलिए यह स्कीइंग अनुभव का सबसे अच्छा आनंद लेने के लिए एक प्रमुख स्की स्थल है। इसके ढलान पेशेवर स्कीयर और नौसिखियों दोनों को आकर्षित करते हैं। जून से अक्टूबर महीने के बीच घाटी में फूलों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कई लुप्तप्राय प्रजातियों के महत्वपूर्ण फूल पौधे भी हैं। हिमालय पर्वत की चोटियों के मनोरम दृश्य के साथ है यह शंकुधारी और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (GMVNL) राज्य सरकार की ऐसी एजेंसी है जो इस रिसॉर्ट की देखभाल और रखरखाव करती है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग भारत में स्कीइंग को प्रोत्साहित करने के लिए औली में शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की प्रशिक्षण सुविधा भी मौजूद है। हिंदू महाकाव्य रामायण से जुड़ा एक छोटा हिंदू मंदिर भी मौजूद है। 

कैसे पहुचें 

अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो औली पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है कि दिल्ली से ऋषिकेश के लिए बस ली जाए। यह रात भर की यात्रा है। ऋषिकेश से आप या तो औली  के लिए एक निजी टैक्सी ले सकते हैं, जो लगभग 9 घंटे लेती है या जोशीमठ तक एक साझा टैक्सी ले सकते हैं जो आपको लगभग 8 घंटे में पहुंचा देगी। एक और मजेदार तरीका यह होगा कि जोशीमठ तक एक साझा टैक्सी ले ली जाए और जोशीमठ से औली तक केबल कार, जो कि भारत में दूसरी सबसे लंबी सेवा है, द्वारा पहुंचा जाए। यह केवल कार 16 किलोमीटर लंबी है, 22 मिनट का समय लेती है और आपको हिमालय के गढ़वाल रेंज के लुभावने दृश्यों के साथ यात्रा का आनंद प्रदान करती है।

इसका बात का ध्यान अवश्य रखियेगा कि कैब और बस ऑपरेटर ऋषिकेश और जोशीमठ के बीच सड़कों पर सूर्यास्त के बाद ड्राइव नहीं करते हैं, वे आपसे वादा तो कर सकते हैं लेकिन यह जोखिम भरा होता है।

इसे भी पढ़ें: भरपूर मौज मस्ती के लिए मुम्बई के आसपास खास हैं यह डेस्टिनेशन

निकटतम हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो औली से लगभग 270 किलोमीटर दूर है। हवाई अड्डा दिल्ली के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करता है और औली से लगभग 480 किलोमीटर दूर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है जो 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और देहरादून रेलवे स्टेशन 290 किलोमीटर दूर है। 

औली के मुख्य आकर्षण 

- औली में स्कीइंग

- त्रिशूल पीक

- औली रोपवे

- गुरसो बुग्याल

- क्वानि बुग्याल

- औली में ट्रैकिंग

- औली में कैंपिंग

- चेनाब लेक

औली केबल कार

औली एशिया की सबसे लंबी और सबसे ऊँची केबल कार में से एक है, जो कुल चार किलोमीटर की दूरी तय करती है और समुद्र तल से 3010 मीटर की ऊँचाई पर चलती है। निचला स्टेशन जोशीमठ है जहाँ से औली पहुंचने में 25 मिनट का समय लगता है। इसमें 10 टावर हैं और एक बार में 25 यात्री ले जा सकते हैं। इसका दोनों तरफ का किराया लगभग 1000 INR प्रति व्यक्ति है। 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का पूरा शुल्क लिया जाता है। केबल कार की सुविधा सुबह 8:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक उपलब्ध रहती है। 

औली के पास कौन से स्थान हैं?

औली के पास शीर्ष स्थान फूलों की घाटी है, जो औली से 22 किमी दूर है और नैनीताल है, जो औली से 128 किमी की दूरी पर स्थित है। आप बद्रीनाथ भी जा सकते हैं, जो औली से 24 किमी दूर स्थित है और मध्यमहेश्वर जो औली से 35 किमी दूर स्थित है, जाया जा सकता है। आसपास के और आकर्षणों में विष्णु प्रयाग, गोर्सन बुग्याल, कुरी पास और तपोवन शामिल हैं। औली और देहरादून ने 2011 में पहले दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी की थी।

इसे भी पढ़ें: पहाड़ियों की रानी दार्जिलिंग की कुछ अविस्मरणीय यादें

औली जाने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?

औली में, खासकर स्कीइंग के लिए जाने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच है। हालांकि औली की यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम पूरे वर्ष है। गर्मियों के अप्रैल से जून के महीनों में इस खूबसूरत हिल स्टेशन में  सुखद मौसम का अनुभव होता है। स्नो स्कीइंग यहाँ का प्रमुख आकर्षण है और इसलिए नवंबर से मार्च के बीच कभी भी जाना बर्फ की गतिविधि का आनंद लेने के लिए बहुत अच्छा समय होता है। 

- जे. पी. शुक्ला

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर