उत्तर प्रदेश में रायबरेली मौसी और भांजी की गला रेत कर हत्या, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डीह थाना इलाके में एक महिला और उसकी 15 वर्षीय भांजी का शव रविवार सुबह बरामद किया गया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में राधा सिंह (48) अपनी बहन की बेटी शेजल (15) के साथ रहती थी।

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर गुम हुई 5 साल की बच्ची के साथ हैवान ने किया बलात्कार, दोषी को उम्र कैद की सजा

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि घर में कप और गिलास रखे मिले, जिनसे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए। एसपी ने बताया कि कुछ साक्ष्य मिले हैं और हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए छह अलग-अलग टीमें बनायी गई हैं। शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस