अगर औरंगाबाद का नाम बदलने से लोगों की समस्याएं हल होती हैं, तो कांग्रेस समर्थन करेगी: पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2021

औरंगाबाद। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि अगर औरंगाबाद का नाम बदलने से लोगों की समस्याओं का समाधान होता है तो पार्टी उसका समर्थन करेगी। पटोले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर केन्द्र सरकार के रूख को लेकर उसकी आलोचना करते हुए कहा कि दबाव में आकर उसने (केन्द्र ने) ऐसे समुदायों की सूची बनाने का अधिकार राज्यों को सौंपा है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे लोगों की कमर टूट रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा करीब तीन दशक से शहर का नाम बदलने की मांग किए जाने पर पटोले ने कहा, ‘‘औरंगाबाद हवाईअड्डा का नाम बदलने का प्रस्ताव केन्द्र के समक्ष लंबित है। भाजपा इसमें बदलाव क्यों नहीं कर रही है? अगर नाम बदलने से लोगों की समस्याएं हल होती हैं तो कांग्रेस उसका साथ देगी।’’

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम