औरंगजेब विवाद की चुनावी राज्य बिहार में भी एंट्री, JDU नेता खालिद अनवर के बयान पर आग-बबूला हुई BJP

By अंकित सिंह | Mar 06, 2025

महाराष्ट्र के बाद चुनावी राज्य बिहार में भी औरंगजेब विवाद की एंट्री हो चुकी है। सपा विधायक अबू आजमी के बाद बिहार में जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने भी औरंगजेब के समर्थन में बयान दिया है जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि औरंगजेब को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था और वह उतना क्रूर नहीं था जितना उसे दिखाया जाता है; एक लॉबी है जो उन्हें क्रूर दिखाने की कोशिश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Mathura Vrindavan Holi: मथुरा-वृंदावन के इन फेमस मंदिरों भव्य तरीके से खेली जाती है होली, आप भी कर आएं दर्शन

अख्तरुल ईमान ने कहा कि कउन्होंने मंदिर और मस्जिद दोनों के साथ समान व्यवहार किया। तो, ऐसा विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है?...सुप्रीम कोर्ट को ऐसी सरकारों पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई असंवैधानिक है। भाजपा ने इसको लेकर पलटवार किया है। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। औरंगजेब ने इस देश को लूटा। वह एक अत्याचारी के रूप में जाना जाता था। तो जिसने कहा उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। जो लोग उनके समर्थन में बोलते हैं वे देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में उनके पक्ष में चर्चा हो रही है तो यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। जो लोग उनके पक्ष में बोलते हैं उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए, इतिहास से सीखना चाहिए और अगर हम देश को लूटने वालों का महिमामंडन करते हैं तो यह बहुत दुखद है। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा