औरंगजेब ने देश को लूटा और मंत्री आलमगीर ने झारखंड को, हेमंत सरकार पर योगी के तीखे प्रहार

By अभिनय आकाश | Nov 05, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी राज्य झारखंड के कोडरमा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री दिन में क्रमशः हज़ारीबाग़ और जमशेदपुर में दो और पार्टी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। योगी ने अपने मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की ओर इशारा करते हुए झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करते हुए कहा कि आलम ने औरंगजेब की तरह ही राज्य को लूटा। कथित टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किए गए आलम ने इस साल जून में इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Election: झारखंड से चुनावी दौरे का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यह चुनाव उन लोगों को जवाब देने का समय है जिन्होंने राज्य की जनता को धोखा दिया है। देश की जनता ने कांग्रेस को शासन करने का मौका दिया, लेकिन क्या उन्होंने कभी कोई योजना ईमानदारी से चलाई? मोदी जी ने अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा) हटा दिया, जो दर्द कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कश्मीर को दिया था।  उन्होंने कहा कि 'माफियाओं का एकमात्र इलाज भाजपा है, पहले उत्तर प्रदेश में माफियाओं के डर का माहौल था, लेकिन जब से प्रदेश में माफियाओं का बुलडोजर गरजा है, हर अपराधी संत बन गया है या खत्म हो गया है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक