म्यामांर के पांच जनरलों पर ऑस्ट्रेलिया ने लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2018

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने म्यामां के उन पांच अधिकारियों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया जिन पर रोहिंग्या समूह के सदस्यों के खिलाफ हुई नृशंस हिंसा की अनदेखी करने का आरोप है। अमेरिका और यूरोपीय संघ म्यामां के इन अधिकारियों पर ऐसे ही प्रतिबंध लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि वह एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित पांचों अधिकारियों की संपत्ति फ्रीज कर देगा। इस लेफ्टिनेंट जनरल ने उस विशेष अभियान समूह की अगुवाई की थी जिस पर रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ हिंसा करने का आरोप है।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा कि म्यामां के अधिकारी .. आंग क्वा जॉ, मॉन्ग मॉन्ग सो, ऑन्ग ऑन्ग, थान ऊ और खिन मॉन्ग सो अपने-अपने नेतृत्व वाली यूनिटों द्वारा किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं। इनमें से कुछ जनरल अब अपने पद छोड़ चुके हैं। प्रतिबंध की घोषणा में कहा गया है कि ये जनरल ऑस्ट्रेलिया की यात्रा भी अब नहीं कर सकेंगे। म्यामांर के दक्षिण पश्चिम रखाईन प्रांत से 2016 से करीब 7,00,000 रोहिंग्या अपने अपने घरों को छोड़ कर अन्यत्र जा चुके हैं। सुरक्षा बलों पर इस समुदाय के लोगों की जान लेने, सामूहिक बलात्कार और उनके घर जलाने का आरोप है। 

 

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार