ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 48 रनों से हराया, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

एडीलेड। नाथन लियोन के 5 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन-रात्रि टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से क्लीनस्वीप किया। पहली पारी में 287 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोआन खेल रही पाक टीम लियोन और जोश हेजलवुड की गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में भी 239 रन ही बना सकी। 

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की। सलामी बल्लेबाज शान मसूद (68) और असद शाफिक (57) ने स्कोर 123 रन तक पहुंचाया जिसके बाद लियोन ने मसूद को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। मसूद और शाफिक ने तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। शाफिक भी अर्धशतक पूरा करने के बाद लियोन की गेंद पर डेविड वार्नर को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 154 रन हो गया।

इसे भी पढ़ें: U19 World Cup 2020 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, प्रियम गर्ग को मिली कप्तानी

इफ्तिकार अहमद (27) और मोहम्मद रिजवान (45) ने इसके बाद टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। लियोन ने इफ्तिकार को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी का अंत किया। इस आफ स्पिनर ने इसके बाद पहली पारी में शतक जड़ने वाले यासिर शाह (13) को पगबाधा किया और फिर डिनर ब्रेक से पहले की अंतिम गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी (01) को हेजलवुड के हाथों कैच कराके पारी में पांच विकेट पूरे किए। डिनर ब्रेक के बाद हेजलवुड ने रिजवान को बोल्ड किया और फिर मोहम्मद अब्बास (01) को रन आउट करके आस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। पाकिस्तान अब श्रीलंका के खिलाफ एक दशक से अधिक समय में घरेलू सरजमीं पर पहली टेस्ट श्रृंखला का आयोजन करेगा जबकि आस्ट्रेलिया तीन टेस्ट की श्रृंखला में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत