वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए Nathon Lyon, दिग्गज का संन्यास है नजदीक?

By Kusum | Jul 13, 2025

ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई है, जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस मैच की प्लेइंग 11 ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम से नाथन लियोन को बाहर कर दिया गया है। नाथन पिछले 12 साल से लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि  लियोन विकेट नहीं ले रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बाहर बैठना कुछ और संकेत कर रहा है। 

नाथन लियोन पिछले 12 सालों से लगातार ऑस्ट्रेलिया की टीम में बने हुए हैं। लियोन एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से बाहर हुए थे। वहीं 2023 में चोट के कारण एशेज सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ा था। लेकिन इन 12 सालों में फिट रहने के दौरान ये पहली बार हुआ है कि लियोन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। ये खिलाड़ी तब से अब तक फिट रहते हुए सभी टेस्ट मैच खेला है। लियोन अगली टेस्ट सीरीज में फिर एक बार ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में शामिल हो सकते  हैं। इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान हीं किया है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है