ऑस्ट्रेलिया के नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी, दो की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

मेलबर्न। मेलबर्न नाइट क्लब के बाहर रविवार सुबह गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों की उम्र 29 से 50 वर्ष के बीच है, चौथे व्यक्ति की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस की एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि गोलीबारी की घटना का आतंकवाद से जुड़े होने की कोई आशंका नहीं है।

‘द एज न्यूजपेपर’ की एक खबर के अनुसार जांचकर्ता इसके मोटरसाइकिल गिरोह से जुडे़ होने की दिशा में जांच कर रहे हैं।पुलिस रविवार शाम तक घटना पर पूर्ण जानकारी मुहैया करा सकती है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह