ऑस्ट्रेलिया ने हुवाई पर पाबंदी लगाकर पहले ‘हमला’ किया : चीनी राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

कैनबरा। कैनबरा में चीनी राजदूत ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने रिश्तों को खराब करने के लिए चार साल पहले ‘‘पहली कार्रवाई’’तब की जब तत्कालीन सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण चीनी दूरसंचार कंपनी हुवाई के देश की 5जी परियोजना में शामिल होने पर रोक लगा दी। ऑस्ट्रेलिया में तैनात चीनी राजदूत शिओ कियान ने जनवरी के बाद से पहली बारयूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी सिडनी में सार्वजनिक संबोधन दिया। उनके संबोधन को बार-बार मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बाधित किया।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का एक और विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल

हालांकि, शिओ ने सरकार के 2018 के फैसले को रेखांकित किया जब हुवाई को ऑस्ट्रेलिया की 5जी परियोजना से बाहर कर दिया गया था और दावा किया कि यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम मोड़ था। उन्होंने कहा, ‘‘बल्कि इसे पहला हमला करार दिया जा सकता है जिसने वास्तव में हमारे सामान्य कारोबारी संबंधों को नुकसान पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान