ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे यह दो देश, चीन हो सकता है नाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया और जापान रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और जापान के इस समझौते को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया जा रहा है, लेकिन यह चीन को नाराज कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा एक डिजिटल सम्मेलन में समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। मॉरिसन ने कहा, ‘‘यह समझौता ‘ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स’ और ‘जापानीज सेल्फ डिफेंस फोर्सेस’ के बीच महत्वपूर्ण और जटिल व्यावहारिक संबंधों को मजबूत करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और जापान करीबी मित्र हैं।हमारी विशेष सामरिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत है, यह हमारे साझे मूल्यों, लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिम्बित करती है तथा एक स्वतंत्र, खुले और लचीले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे साझा हितों को दर्शाती है।’’

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में