...तो इसलिए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने गए 2 उपकप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2018

सिडनी। आस्ट्रेलिया ने पहली बार अपनी टेस्ट टीम में दो खिलाड़ियों आलराउंडर मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उप कप्तान चुना है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि इन दोनों को टीम के सदस्यों के मतदान से कप्तान टिम पेन के सहायक के रूप में चुना गया लेकिन इस पर अंतिम फैसला चयन पैनल ने किया जिसमें कोच जस्टिन लैंगर और चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स शामिल हैं।

छब्बीस वर्षीय पेन पाकिस्तान के खिलाफ सात अक्तूबर से दुबई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान अकेले ही उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे क्योंकि 27 वर्षीय हेजलवुड चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद आस्ट्रेलिया का पहला दौरा होगा। इस घटना के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

चीनी समान पर भारत से भिड़ा अमेरिका, ट्रंप के सलाहकार अब कौन सी रिपोर्ट लेकर आ गए?

राष्ट्रपति पेजेशकियान आ रहे भारत, US सैनिकों को पीटने के बाद अब ईरान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

ऐसी जिंदगी से मौत अच्छी, ईरान के खौफ से समुंदर कूद रहे US सैनिक

Hariyali Teej 2026: शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक पर्व ‘हरियाली तीज’