टेस्ट रिटायरमेंट से पहले नाथन लियोन पूरी करना चाहते हैं अपनी ये इच्छा, भारत से है कनेक्शन

By Kusum | Jul 01, 2025

ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी नाथन लियोन ने साफ कर दिया है कि वह अभी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लेंगे। साथ ही इस दौरान उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा भी बताई है। लियोन ने बताया है कि वह अपने बेहतरीन करियर को विराम देने से पहले भारत में एक टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत में साल 2004 में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद से टीम ने कुछ मैच जरूर जीते हैं लेकिन टेस्ट सीरीज भारत की मेजबानी में जीतने में अब भी कामयाब नहीं हुई है। 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने नाथन लियोन के हवाले से कहा कि, मैंने हमेशा कहा है कि मैं भारत में टेस्ट सीरीज जीतना चाहता हूं। मैं इंग्लैंड में भी टेस्ट सीरीज जीतना चाहता हूं। हमें कुछ सालों में ये मौका मिलेगा लेकिन हमें टेस्ट दर टेस्ट खेलना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि हम वेस्टइंडीज में सब कुछ सही कर रहे हैं। फिर हमें एशेज के साथ घर पर एक बेहतरीन समर सीजन मिलेगा, लेकिन एक और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल निश्चित रूप से मेरे कार्ड पर होगा, अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में खेला जाना है जो अब से दो साल दूर है। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा