Australia Open: अमेरिका की बेवेन झांग से सीधे गेम में हारकर पी वी सिंधू बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

सिडनी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू आस्ट्रेलिया ओपन महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की बेवेन झांग से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई। पिछले कई टूर्नामेंटों से शुरूआती दौर में ही बाहर होने के कारण विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसकी सिंधू को दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी झांग ने 39 मिनट में 21 . 12, 21 . 17 से हरा दिया। पिछले दस मुकाबलों में सिंधू ने झांग को छह बार हराया है लेकिन चीनी मूल की इस अमेरिकी खिलाड़ी से आज पार नहीं पा सकी। सिंधू ने हमवतन अष्मिता चालिहा और आकर्षि कश्यप को पहले दो दौर में हराया था लेकिन झांग से हार निराशाजनक रही। अब वह 21 से 27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में विश्व चैम्पियनशिप खेलेंगी।

प्रमुख खबरें

Global Chess League: Viswanathan Anand की खराब फॉर्म पर Arjun Erigaisi ने किया बचाव

Shafali Verma के 64 रन से Womens Asia Cup सेमीफाइनल में भारत ने बनाए 149 रन

Elon Musk की बेटी Vivian Wilson का AI विरोध: फैशन कैंपेन के जरिए दिया बड़ा संदेश

Delhi के युवा खिलाड़ियों को ₹2,000 मासिक सहायता, MKPY योजना को कैबिनेट की मंजूरी