मुंबई इंडियन्स को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज बेहरनडोर्फ लौटे ऑस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

मुंबई। मुंबई इंडियन्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पूर्व राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिये स्वदेश रवाना हो गये हैं। पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक और मैच खेलने के बाद रवाना होंगे जबकि मार्कस स्टोइनिस भी दो मई से शुरू होने वाले शिविर के लिये स्वदेश लौटेंगे। 

बेहरनडोर्फ आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की श्रृंखला समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियन्स से जुड़े थे। उन्होंने ट्वीट करके स्वदेश लौटने की घोषणा की। यह तेज गेंदबाज पांच आईपीएल मैचों में खेला था जिसमें उन्होंने 165 रन देकर पांच विकेट लिये थे।  

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand