Football World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने Paraguay को ड्रॉ पर रोका, Knockout में बनाई पक्की जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को यहां पैराग्वे के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलकर फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में जगह पक्की की। पैराग्वे के लिए भी आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। टूर्नामेंट में अब 48 टीमें हैं और ग्रुप चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 में से आठ टीम भी नॉकआउट राउंड में जगह बनाएंगी। इसी वजह से ग्रुप डी के अपने आखिरी मैच में दोनों टीमों ने सावधानी दिखाई क्योंकि तुर्की पर जीत के बाद दोनों के पास तीन-तीन अंक थे। इस मैच के विजेता को ग्रुप में अमेरिका के बाद दूसरा स्थान मिलना तय था।

पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया को गोल करने के अच्छे मौके मिले लेकिन पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने जैक्सन इरविन की शुरुआती कोशिश को रोक दिया और फिर इंजरी टाइम में क्रिस्टियन वोल्पैटो के खिलाफ एक और बचाव किया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीम ने सतर्कता बरती। पैराग्वे के पास शुरुआती 45 मिनट की तुलना में अधिक समय गेंद रही लेकिन कोई भी टीम गोल करने के करीब नहीं पहुंच पाई। 90वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्डन बॉस के पास सबसे अच्छा मौका था लेकिन उनका शॉट बॉक्स के दाईं ओर से बाहर चला गया। इसके बाद इंजरी टाइम में पैट्रिक बीच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बचाव किया।

उन्होंने मौरिसियो के कमजोर शॉट को रोका। ऑस्ट्रेलिया के कोच टोनी पोपोविच ने मैच के लिए अपनी शुरुआती एकादश में छह बदलाव किए जिसमें 18 साल के लुकास हेरिंगटन को अपना पहला विश्व कप मैच खेलने का मौका मिला। मेजर लीग सॉकर में कोलोराडो रैपिड्स के लिए खेलने वाले हेरिंगट विश्व कप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। पैराग्वे के मिडफील्डर डिएगो गोमेज को ग्रुप चरण में अपना दूसरा पीला कार्ड मिला। अगर टीम अगले दौर में पहुंचती है तो वह राउंड ऑफ 32 का मैच नहीं खेल पाएंगे।

प्रमुख खबरें

नकली संविधान बचाने वाले Rahul गायब! BJP का तंज, कहा- अब Congress को कौन बचाएगा?

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल