ऑस्ट्रेलिया ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति के रूप में दी मान्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया वेनेजुएला की नेशनल असेम्बली के प्रमुख जुआन गुइडो को अंतरिम नेता के रूप में ‘‘मान्यता और समर्थन’’ देता है। इससे पहले अमेरिका और कनाडा भी जुआन को मान्यता दे चुके हैं। पायने ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया चुनाव होने तक अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष जुआन गुइडो को मान्यता और समर्थन देता है।’’

यह भी पढ़ें: ...तो गोरखपुर से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी

इससे पहले स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड और जर्मनी ने शनिवार को कहा था कि यदि मादुरो आठ दिनों में चुनाव घोषित नहीं करते हैं तो वे गुइडो को राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देंगे। मादुरो ने रविवार को यूरोप द्वारा दी गई समय सीमा को खारिज कर दिया था।गुइडो ने बुधवार को स्वयं को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया था और सेना से मादुरो की सरकार का विरोध करने की अपील की थी। सेना अभी तक मादुरो की सरकार की वफादार बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत