...तो गोरखपुर से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी

priyanka-gandhi-to-be-congress-candidate-from-gorakhpur
[email protected] । Jan 28 2019 9:29AM

जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए।

गोरखपुर। कांग्रेस की जिला इकाई ने प्रियंका गांधी को गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी मांग की है। पार्टी ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में प्रस्तुत किया गया। पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए। 

पोस्टर में नारा दिया गया कि "गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार।’’ जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि "हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए।" 

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित की हुंकार, कहा- लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट जीतेगी कांग्रेस

दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में सफेद घोड़े पर सवार दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि "चारों तरफ़ बज रहा डंका बहन प्रियंका, बहन प्रियंका"। "देश की अब यही पुकार कांग्रेस आए अबकी बार।" 

All the updates here:

अन्य न्यूज़