ऑस्ट्रेलिया की उप कप्तान राचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान राचेल हेन्स ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, जिससे उनके शानदार करियर का अंत हो गया। बाएं हाथ की बल्लेबाज 35 वर्षीय हेन्स ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने देश की तरफ से छह टेस्ट, 77 एकदिवसीय और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। हेन्स ने बयान में कहा,‘‘ मेरे करियर के दौरान मेरी साथी रही सभी खिलाड़ियों, आपकी वजह से ही मैं इतने लंबे समय तक खेल पाई। आप प्रत्येक दिन मुझे प्रेरित करती रही। मैंने आपसे मैदान के अंदर और बाहर काफी कुछ सीखा।’’

इसे भी पढ़ें: बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती : राहुल गांधी

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने इस साल उनकी मौजूदगी में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। हेन्स हालांकि सिडनी थंडर की तरफ से अगले महीने महिला बिग बैश लीग में खेलेगी लेकिन इसके बाद न्यू साउथ वेल्स की तरफ से घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ मैं राचेल को शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं और मैदान के बाहर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान को भी मान्यता देता हूं।

प्रमुख खबरें

Xi Jinping का वाशिंगटन दौरा! राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रोटोकॉल तोड़कर Joint Base Andrews पर किया भव्य स्वागत, व्यापार और ताइवान पर होंगी निर्णायक चर्चा

Asian Games Canoe Sprint: भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, चार स्पर्धाओं में नहीं मिला पदक

Asian Games: 50 मीटर बटरफ्लाई में 12वें स्थान पर रहे Benedictine Rohit, फाइनल की दौड़ से चूके

Asian Games Wushu: रोशिबिना देवी ने जीता 60 किग्रा सांडा में रजत पदक