बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इसे भी पढ़ें: महंगाई पर मोदी सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस

राहुल ने ट्वीट किया, लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या बेहद विचलित करने वाली घटना है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा, बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी चरमपंथियों ने टोरंटो के स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाया

लखीमपुर-खीरी में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दो बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले थे। परिवार वालों का आरोप है कि दोनों लड़कियों का अपहरण किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़