Ashes 2021, Australia vs England 2nd Test | ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला , स्मिथ को फिर कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2021

एडीलेड। तीन साल पहले कप्तानी गंवाने वाले स्टीव स्मिथ को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट की शुरूआत से तीन घंटे पहले फिर आस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई क्योंकि नये कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण बाहर हो गए। स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। आस्ट्रेलिया के लिये स्मिथ पिछले तीन टेस्ट में तीसरे कप्तान हैं।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें, एक सैनिक की मौत

आस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस की जगह माइकल नेसेर और बाजू में खिंचाव के कारण बाहर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड टीम में जिम्मी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

दिल से दिल मिलने का कोई तो कारण होगा, बिना कारण कोई बात नहीं होती...PM मोदी के स्वागत के लिए इतना बेचैन क्यों दिख रहा कनाडा?