ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वार्नर के बायकॉट की खबरों को बताया गलत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष गेंदबाजों ने रविवार को उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि गेंद से छेडछाड़ मामले में आरोपी डेविड वार्नर को अगर टीम से बाहर नहीं किया जाता तो वे अगले टेस्ट मैच का बहिष्कार करते।पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेडछाड़ करने के मामले में वार्नर को मुख्य आरोपी माना गया था। इस योजना में सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ भी शामिल थे।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में शुक्रवार को छपी खबर के मुताबिक वार्नर को टीम से नहीं हटाने की स्थिति में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने चौथे टेस्ट का बहिष्कार करने का मन बना लिया था।रविवार को हालांकि चारों गेंदबाजों की ओर से बयान जारी कर बहिष्कार की खबरों को गलत करार दिया गया। खास बात यह है कि एक साल का प्रतिबंध खत्म होने के बाद अब वार्नर और स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: एमसीसी के बदले बोल, अश्विन के मांकड़िंग को खेल भावना के खिलाफ बताया

बयान में कहा गया, ‘‘ लेख में दावा किया गया कि वार्नर के टीम में रहने पर हमने चौथे टेस्ट का बहिस्कार करने का मन बनाया था। यह पूरी तरह से गलत है।’’उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हम सभी का ध्यान एक साथ आगे बढ़ने पर और ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप तथा एशेज के लिए तैयार करने पर है।’’ 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow