भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं, विश्व कप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की मेगान स्कट की गेंदों की हाल में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जबर्दस्त धुनाई की थी जिससे कारण इस तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं है और वह रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान इस आक्रामक सलामी जोड़ी को गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण टूटी फुटबॉल मैच की परंपरा, खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे हाथ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को बारिश से प्रभावित मैच में आस्ट्रेलिया की पांच रन से जीत में 17 रन देकर दो विकेट लेने वाली स्कट अब भी टूर्नामेंट के पहले मैच में शेफाली की आक्रामक बल्लेबाजी को नहीं भूली है। शेफाली ने उनके पहले ओवर में ही चार चौके लगाये थे और स्कट ने स्वीकार किया कि वह भारतीय सलामी बल्लेबाज को गेंदबाजी करने को लेकर चिंतित है। 

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्कट ने कहा, ‘‘मुझे भारत से खेलना पसंद नहीं है। वे मुझ पर हावी हो जाते हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘स्मृति और शेफाली ने मेरी गेंदों को आसानी से खेला है। त्रिकोणीय श्रृंखला में शेफाली ने जो छक्का मेरी गेंद पर लगाया था वह संभवत: मेरी गेंदों पर लगाया गया सबसे बड़ा छक्का था। ’’

इसे भी पढ़ें: Coronavirus से ओलंपिक की तैयारियों पर असर, भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ी चिंता

स्कट ने कहा, ‘‘उनके लिये निश्चित तौर पर रणनीति होगी लेकिन पावरप्ले में मैं उन दोनों पर हावी नहीं हो पाती। वे मुझे आसानी से खेल लेती हैं। ’’पिछले महीने त्रिकोणीय श्रृंखला में भी शेफाली और स्मृति ने स्कट की जमकर धुनाई की थी। शेफाली ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि मंधाना ने उनकी गेंद छह रन के लिये भेजी। दोनों टीमें रविवार को फाइनल में फिर आमने सामने होंगी। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Local Train में दिल दहला देने वाली वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला, गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार

विदेश में तलाक लेकर दूसरी शादी करने पर चलेगा Bigamy केस, Supreme Court ने खारिज की अर्जी

महिला अफसर को अश्लील संदेश मामला: TVK MLA सी अरुल विग्नेश पर कार्रवाई की मांग

पैसे भेजने के लिए बैंक अकाउंट जरूरी नहीं? RBI के नए मनी ट्रांसफर नियम समझें