Australian नागरिक पर संदिग्ध चीनी जासूसों को जानकारी देने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2023

अभियोजकों ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में कहा कि दो संदिग्ध चीनी जासूसों ने ऑस्ट्रेलिया में परमाणु-संचालित पनडुब्बियों का एक बेड़ा बनाने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन के साथ एक सरकारी सौदे सहित विषयों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए सिडनी के एक व्यापारी को नकद राशि दी। संदिग्ध चीनी जासूसों को जानकारी देने के लिए पैसे लेने का आरोपी अलेक्जेंडर सेर्गो एक व्यवसायी है। उसे जेल से सिडनी के डाउनिंग सेंटर स्थानीय न्यायालय में वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया। अदालत ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया।

अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार संदिग्ध जासूसों ने अमेरिका, जापान और भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी के संबंध में जानकारी मांगी थी। इस साझेदारी को ‘‘क्वाड’’ भी कहा जाता है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में लिथियम और लौह अयस्क खनन के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। सेर्गो को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार