ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों को खुद करना होगा स्वदेश लौटने का इंतजाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल में भाग ले रहे उनके देश के क्रिकेटरों को स्वदेश लौटने के लिए अपना इंतजाम खुद करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले भारत में कोरोना वायरस महामारी की घातक दूसरी लहर के मद्देनजर भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिया था। मौरिशन ने ‘द गार्जियन’ अखबार से कहा, ‘‘ वे वहां निजी यात्रा पर गये हैं। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हिस्सा नहीं है। वे अपने स्वयं के संसाधनों से वहां पहुंचे है,वे उन संसाधनों का भी उपयोग कर रहे हैं। मुझे यकीन है, वे अपनी व्यवस्था के अनुसार ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जम्पा भारत मेंस्वास्थ्य संकट के बढ़ने के करण आईपीएल को छोड़ने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

ठाणे में PWD में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे, दो लोगों पर FIR दर्ज

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात