Australian Open 2022: राफेल नडाल की एक और बड़ी सफलता, जीता 21वां ग्रैंडस्लैम, जोकोविच-फेडरर को छोड़ा पीछे

By अंकित सिंह | Jan 30, 2022

महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने नए साल का पहला ग्रैंडस्लैम जीतकर इतिहास रच दिया है। राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर नया इतिहास बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता। 21वे ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ ही वह दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में हराया। पहले दो सेट में पिछड़ने के बाद नडाल ने जोरदार वापसी की। नडाल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। यह मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चलता रहा।< राफेल नडाल ने 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है। इसी के साथ वह किंग ऑफ ग्रैंडस्लैम हो गए हैं। अपने हिस्से जीत के साथ ही राफेल नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।  नडाल के नाम अब रोजर फेडरर और जोकोविच से एक अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज है। आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इन तीनों के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे। फाइनल के दौरान दूसरे सेट में कुछ देकर खेल रुका जब एक प्रदर्शनकारी कोर्ट पर उतर आया। नडाल इसके साथ ही चारों ग्रैंडस्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के सिर्फ चौथे पुरुष खिलाड़ी बने।

प्रमुख खबरें

TCS का AI पर बड़ा दांव, Revenue पहुंचा $2.3 अरब, Quarterly Results में बंपर मुनाफा।

India-US Trade Deal पर बड़ा एक्शन, फाइनल बातचीत के लिए Washington रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल

Sabarimala Hearing: मंदिरों में रोक से बंटेगा हिंदू धर्म, Supreme Court की अहम टिप्पणी

पंजाब में आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार