ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: नडाल और ओसाका जीते, नोवाक की हुई वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

मेलबर्न। नौ बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच की रवानगी के साथ ही सोमवार से शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन में फोकस अब टेनिस पर आ गया है और 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रफेल नडाल तथा पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका ने जीत के साथ आगाज किया। नडाल ने अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6 . 1, 6 . 4, 6 . 2 से हराया। जोकोविच, नडाल और रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं।फेडरर घुटने की सर्जरी के कारण नहीं खेल रहे हैं जबकि जोकोविच को कोरोना का टीका नहीं लगाने के बाद आस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया। नडाल की नजरें ओपन युग में चारों ग्रैंडस्लैम दो बार जीतने वाले जोकोविच के बाद दूसरे खिलाड़ी बनने पर लगी है।जोकोविच 2021 में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद यह कमाल कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा