हमीरपुर में ऑटो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पीआरडी जवान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ऑटो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शा में सवार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मौदहा क्षेत्र के भैसता निवासी हरि कृष्ण ओमरे (58) के रूप में हुई है। उसने बताया कि ओमरे शनिवार रात ड्यूटी समाप्त कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी मौदहा प्रखंड कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और ओमरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि राहगीरों की मदद से उन्हें मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उसने बताया कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौदहा थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात ऑटो चालक की तलाश में जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Best Place to visist in Feburary India: Goa से लेकर Rishikesh तक, फरवरी में घूमने के लिए ये हैं India की 5 Best Places

पाकिस्तानी सैनिकों की लाशों का लगा ढेर, धमाकों से दहले 12 शहर!

Maharashtra Politics | महाराष्ट्र की राजनीति में पवार संग्राम! सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर सामना का तीखा प्रहार

Iran में घुस गई इजरायली सेना? शुरु हुए ताबड़तोड़ ब्लास्ट, हिले खामनेई