मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमेटिक दरवाजे, ठाणे हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को चलती ट्रेन से कई यात्रियों के गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिसके कुछ घंटों बाद रेलवे बोर्ड ने दो महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन सभी रेकों में स्वचालित दरवाज़ा बंद करने की सुविधा होगी। सेवा में मौजूद सभी रेकों को फिर से डिज़ाइन किया जाएगा और मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के इन रेकों में दरवाज़ा बंद करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह भीड़ वाली एक चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की जान चली गई। यहां पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी ट्रेन कसारा जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि घटना संभवतः भीड़भाड़ वाली दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सीएम फडणवीस ने मुंबई से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, दिखाई जाएगी शिवाजी महाराज की विरासत | वीडियो

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रेलवे ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। अधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए। उन्होंने बताया कि कसारा जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने घटना के बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। अधिाकरी ने बताया कि ट्रेन से गिरे सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित