By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2025
जमशेदपुर के सोनारी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। प्रमाणिक के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी कल्लू और मनोज जायसवाल से पुरानी दुश्मनी थी।