Gulmarg Avalanche | जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भीषण हिमस्खलन, चपेट में आकर पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत

By रेनू तिवारी | Feb 01, 2023

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो ‘गाइड’ के लापता होने की खबर थी। जिनकी अब मौत की खबर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: History of Peshawar: सोवियत संघ के खिलाफ लड़ाई में CIA और पाकिस्तान का रोल, फूलों का शहर पेशावर कैस बन गया हिंसा का एपिसेंटर

पुलिस ने बताया कि स्कींग कर रहे विदेशी और स्थानीय पर्यटक ढलान पर थे कि अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि अब तक कम से कम 19 विदेशियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पोलैंड के दो नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 

बारामूला जिले में बचाव अभियान जारी है और पुलिस दल इस अभियान में लगे हुए हैं। इस घटना के तुरंत बाद बारामूला जिला पुलिस के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट अफरवात चोटी हापथखुद में हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस द्वारा अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया है। कुछ स्कीयर के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला