Nepal में हिमस्खलन से तीन लोगों की मौत : रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2023

काठमांडू। नेपाल के करनाली प्रांत में शनिवार को हुए हिमस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। ‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना करनाली प्रांत के मुगु जिले के चियारखू दर्रे के पास शनिवार सुबह हुई। अधिकारियों के अनुसार, करनाली जिले की पतरासी नगरपालिका के 12 लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए चियारखू गए थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें: Dallas shooting: आठ लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

उन्होंने बताया कि हादसे में इनमें से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने 18 मई तक मुगु के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में जाने पर रोक लगा रखी है, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न