उत्तराखंड के चमोली में हुआ हिमस्खलन, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने मचाया कहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021

उत्तराखंड में चमोली जिले की नीति घाटी की सीमा से सटे इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीमा सडक संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि चमोली जिले की नीति घाटी में मलारी के समीप सुमना चौकी से आगे ग्लेशियर के गिरने की सूचना मिली है। हालांकि, बर्फबारी के कारण उस इलाके में संपर्क नहीं हो पा रहा है। इन दिनों सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क निर्माण के लिए वहां मजदूर कार्य कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी 

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ऊंचाई वाले कई इलाकों में हिमपात हुआ जबकि अन्य हिस्सों में बारिश हुई। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी। इस बीच, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह सड़क पर लाहौल-स्पीति जिले में बारा-लाचा दर्रा में फंसे 234 लोगों को बचा लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला शहर के संजौली इलाके में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण पांच मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देखभाल करने वाले (केयरटेकर) को छोड़कर इमारत में कोई नहीं रहता था।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रचार मुहिम समाप्त, 26 अप्रैल को होगा मतदान

केयरटेकर को एक दिन पहले ही भवन के एक हिस्से के झुकने के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किन्नौर जिले के काल्पा और लाहौल-स्पीति के केलांग में क्रमश: 38.4 सेंटीमीटर और 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसके अलावा जुब्बाल, कोटखाई, नरकंडा, रोहरू, खदराला और मनाली में भी बर्फकारी हुई। राज्य में सबसे कम तापमान केलांग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान उना में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख खबरें

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक