भारत में शुरू हुई Avengers Doomsday की एडवांस बुकिंग, 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

By एकता | Nov 17, 2026

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के चाहने वाले हॉलीवुड की बड़ी सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार से भारत में इस फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, जबकि अमेरिका में इसे एक दिन बाद यानी 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

भारत में कब और कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

भारत में 'एवेंजर्स डूम्सडे' के लिए एडवांस बुकिंग 17 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़े मल्टीप्लेक्स और सामान्य शो के लिए दर्शक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पसंदीदा सीट चुन सकते हैं। शुरुआती दौर में इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन और बड़े मल्टीप्लेक्स की बुकिंग को पहले खोला गया है, जिसके बाद बाकी स्क्रीन के लिए भी टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Twilight के Edward Cullen से लेकर Batman और अब James Bond तक... Robert Pattinson को मिला सिनेमा का सबसे बड़ा रोल

8,500 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी है फिल्म

फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वालों की मानें तो 'एवेंजर्स डूम्सडे' अपने शुरुआती तीन दिनों में 340 मिलियन डॉलर से 410 मिलियन डॉलर के बीच कमाई कर सकती है। निर्माताओं को उम्मीद है कि पहले ही दिन यह फिल्म कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देगी। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने करीब 1 बिलियन डॉलर यानी 8,500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च किया है।

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में लाइव शो के दौरान फैन ने Jennifer Lopez की चार शादियों पर किया मजेदार कमेंट, हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

आयरन मैन की बजाय खतरनाक विलेन बनेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

इस बार फिल्म को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्साह रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल की दुनिया में वापसी को लेकर है। खास बात यह है कि वे इस बार आयरन मैन यानी टोनी स्टार्क के रूप में नहीं, बल्कि एक खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम के किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म में सितारों की एक बड़ी फौज नजर आने वाली है। इसमें क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, हेले एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन और एलेक्स लिविनाली जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

प्रमुख खबरें

कार्यभार प्रबंधन के कारण Travis Head छोड़ सकते हैं IPL 2027, SRH से अलग होने की संभावना

क्या अनुप्रिया पटेल की पार्टी फिर कर देगी यहां खेल? नानपारा सीट पर तगड़ी लड़ाई

Wedding Season में Hair Care: हीट और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से बालों को यूं बचाएं

OpenAI भारतीय शोधकर्ताओं को एक साल तक ChatGPT Plus देगी मुफ्त