एशिया कप में भारत के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर रहा है ये क्रिकेटर! विरोधी टीमें जमकर लूट रही है रन

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2022

ASIA CUP 2022: सात बार एशिया कप की चैम्पियन टीम इंडिया साल 2022 में भी कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। रोहित शर्मा की टीम इलेवन ने पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया हैं लेकिन एक खिलाड़ी है जो लगातार टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहा हैं। जी हां वहीं आवेश खान जिन्होंने 24 गेंद में विरोधी टीम को 53 रन दिए। इस समय आवेश ऐसी रन मशीन बने हुए हैं जो विरोधी टीम के खिलाड़ियों को लगातार रनों की बारिश करने पर मजबूर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इस सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिल रहा फल, पनीर, रसगुल्ला, होटल का खाना भी हुआ फेल

खिलाड़ी का यह प्रदर्शन लगातार कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिर दर्द बनता जा रहा हैं। भारतीय टीम 2 मैच जीत कर सुपर4 में पहुंच गयी है। अब भारत के बड़े मैच होने वाले हैं। विरोधी टीम के बल्लेबाज आराम से आवेश की गेंदों पर रन लूट रहे हैं ऐसे में अब अगर एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का आमना सामना होता है तो यह स्थिति भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

आवेश खान के अगर पिछले रिकॉर्ड भी देखे जाएं तो वह निराशाजनक है। पिछली सीरीज में भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। अब दो मैच में अवेश की परफोर्मेंस को देखते हुए माना जा रहा है कि रोहिस शर्मा उनका विकल्प ढूंढ सकते हैं। आवेश को खुद को साबित करने के लिए एक दमदार पारी खेलनी होगी। 

हॉंग-कॉंग के खिलाफ केवल आवेश खान ने ही नहीं बल्कि गेंदबाद अर्शदीप की गेंदबाजी भी कुछ खास काम नहीं आयी। उन्होंने भी 44 रनों विरोधी टीम को दिए। पाकिस्तान और हॉंग-कॉंग के खिलाफ भारत मैच जीत चुका है लेकिन असल मुकाबला अब एशिया कप को जीतने के लिए होगा। ऐसे में टीम को मंझे हुए गेंदबाजों की भी जरूरत है। भारत के स्टार गेंदबाद हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार हैं। ऐसे में आवेश खान की जगह कौन लेगा अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है। देखने हैं क्या अगले मैच में रोहित शर्मा आवेश को मौका देते हैं या नहीं!

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक