एअर इंडिया दुर्घटना रिपोर्ट पर बोले विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, फाइनल रिपोर्ट आने तक करें इंतजार

By अंकित सिंह | Jul 12, 2025

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने ज़ोर देकर कहा है कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जाँच रिपोर्ट में केवल प्रारंभिक निष्कर्ष हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने विशाखापत्तनम में पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर जल्दबाज़ी में कोई निष्कर्ष निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाँच दल ने सराहनीय काम किया है। हम एआईबीबी (विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो) के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो। हमें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी ताकि हम किसी निष्कर्ष पर पहुँच सकें।

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर एयर इंडिया ने क्या कहा?

विमान में सवार 242 व्यक्तियों में से केवल एक ही जीवित बचा था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा शनिवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि विमान के ऑपरेटरों के लिए फिलहाल कार्रवाई की कोई सिफारिश नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जब विमान ने उड़ान भरी, उस समय सह-पायलट विमान उड़ा रहा था और कप्तान निगरानी कर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विमान ने भारतीय समयानुसार अपराह्न एक बजकर 38 मिनट 42 सेकंड पर अधिकतम दर्ज की गई गति 180 नॉट्स आईएएस हासिल की और एक सेकेंड बाद ही इंजन-1 और इंजन-2 के ईंधन ‘कटऑफ स्विच’ क्रमशः रन’ से कटऑफ’ स्थिति में चले गए।’’ 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा