संकट में फंसी IndiGo को विमानन निगरानी संस्था DGCA ने कई छूट दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने शुक्रवार को संकटग्रस्त इंडिगो को कई छूट देकर उसका परिचालन सामान्य करने में मदद की। एयरलाइन का कामकाज लगातार चौथे दिन बाधित है।

डीजीसीए ने कहा कि दूसरे कामों पर तैनात पायलटों को फरवरी 2026 तक उड़ान ड्यूटी में लगाया जा सकता है। फिलहाल इंडिगो से प्रतिनियुक्ति पर डीजीसीए के पास 12 उड़ान परिचालन निरीक्षक (एफओआई) हैं। इन एफओआई को एक हफ्ते के लिए उड़ान ड्यूटी करने की अनुमति दे दी गई है। ये सभी पायलट वैध लाइसेंस रखते हैं।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub