अविनाश राय खन्ना बोले, हमारा मुकाबला ऐसे राजनीतिक दल से जिसके पास न ही कोई नेता और न ही कोई नीति है

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 26, 2021

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जुब्बल कोटखाई नावर मंडल की बैठक में पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा हमारी लड़ाई उस राजनीतिक दल से है जिसके पास कोई नेता नही है, नीति नहीं है और ना ही दिशा है, पर भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व है। उन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में चमकाया है और निरंतर देश की सेवा में लगे है। उन्होंने कहा कि मुझे दुर्गम क्षेत्र में काम करने का अनुभव है और एसे क्षेत्रों का दर्द समझता हूं। हमारी सरकार ने प्रदेश और देश मे इतने काम किये है कि हमारे कार्यकर्ता को सिर झुकाके नहीं सिर उठा कर वोट मांगने जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत है कि काम हम करते है और उसका श्रेय कांग्रेस लेने का प्रयास करती है।

इसे भी पढ़ें: मोटर वाहन अधिनियम में जुर्माना राशि में बढ़ोतरी अव्यवहारिक: कांग्रेस

मंत्री सुरेश भारद्वज ने कहा यह समय पीड़ा का है हमने रोहड़ू के पूर्व विधायक एवं अर्की से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र , फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया एवं जुब्बल कोटखाई ने नरेंद्र बरागटा को खोया है। हमे चुनाव भारी मन से लड़ना पड़ेगा उन्होंने कहा कि मेरा बरागटा जी से सबसे पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा का बागबानी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहाँ पराला मंडी एवं 99 करोड़ का सी ए स्टोर बरागटा जी की देन। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक द्वारा की जा रही है उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा , ज़िला अध्यक्ष अजय श्याम, ज़िला सह प्रभारी कुसुम सडरेट, प्रदेश आई टी संयोजक चेतन बरागटा , अशुतिष वैद्या उपस्थित रहे। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वज, विधयाक बलबीर वर्मा, संगठन मंत्री पवन राणा, चेतन बरागटा ने माँ हाटकोटि के करे दशन , आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah ने 2028 का कर्नाटक चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोले- आज की राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है

Karnataka Cabinet Expansion | क्या कर्नाटक में होगा कैबिनेट का विस्तार? CM डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से अटकलें तेज़

Love Horoscope 27 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल

CWG 2026: Raja Muthupundi ने ग्लासगो में रचा इतिहास, 65kg वेटलिफ्टिंग में शानदार वापसी के साथ जीता सिल्वर मेडल