भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 2 सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर ,त्रिदेव सम्मेलन में लेंगे भाग

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 01, 2021

शिमला  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 2 सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर रहने वाले है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल प्रातः 11 बजे धर्मशाला मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे  उसके उपरांत भाजपा प्रभारी धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने जा रहे है। 

 

शाम को अविनाश राय खन्ना एक बूथ स्तर की बैठक में भाग लेंगे जिसके बाद वो धर्मशाला के विधायक, नगर निगम के मेयर , डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करने जा रहे है।  यह सभी बैठकें पार्टी के दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है, धीरे धीरे भाजपा 2022 का रोड मैप तैयार कर रही है। 3 सितंबर को भाजपा प्रभारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सत्र को संबोधित करेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव--धर्मशाला कारागार में भी कैद रहे शेर ए पंजाब लाला लाजपत राय, उनकी कुर्सी आज भी है सलामत

 

 

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा समस्त नेतृत्व टोक्यो पैरालंपिक -2020 में गए पैरा एथलीटस का मनोबल लगातार बढ़ा रहे है ।

 

 

 

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव-- राष्ट्रगान की मूल धुन तैयार करने वाले कैप्टन राम सिंह थापा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जन्में थे

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है वह एक अच्छा कदम है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है।  हिमाचल सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक -2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले हिमाचल के पैरा एथलीट निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है । निषाद ऊना जिला के अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं उन्होंने रविवार को पुरुष वर्ग में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है । खन्ना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हिमाचल के बेटे ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है ।  

 

 

उन्होंने कहा की मैं उन सभी प्रदेशों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने सभी जीत हासिल करने वाले पैरा एथलीट को पुरुस्कारो से नवाज़ा है।  उन्होंने कहा कि अभी तक टोक्यो पैरालंपिक -2020 में भारत ने कुल 10 पदक जीते है जिसमे से 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रोंज है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Teqball फाइनल की दौड़ से बाहर हुईं Quimcy DSouza, अब Bronze Medal पर नजर

HanuMan Ansh Box Office Collection | बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हनुमान अंश, 7वें हफ्ते में पार किया ₹316 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा

Yes Milord: दिल्ली में 75 लाख नाम कटने का खतरा! SIR पर अब 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में क्या होने वाला है?

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन