अविनाश राय खन्ना ने कहा -- भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 26, 2021

शिमला ।  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचना है। 

 

हम ने विधायक का रिपोर्ट कार्ड क्यों बनाया था , इसलिए कि विधयाक के विधानसभ में हुए करोड़ो के काम का जनता को पता चले। अब सभी विधायक 4 साल का रिपोर्ट कार्ड भी बनाएंगे। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी की ताकत हमारा कार्यकर्ता है और हम आने वाले समय मे केंद्र और प्रदेश के लाभार्थियों से संपर्क भी करेंगे।

खन्ना ने कहा कि मेरी सरकार ने कितने अच्छे काम किया है यह हम जानते है इस काम के लिए हमारा सर गर्व से उठता है।

इसे भी पढ़ें: सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर घर तक पहुंचना है जिससे भाजपा और मज़बूत होगी

उन्होंने कहा कि हम सभी को कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है, हर घर पर सम्पर्क कर बड़ा झंडा लगाना है और नाम की पट्टिका भी लगानी या। यह हमारा संयोर्क अभियान होगा। उन्होंने कहा की समपर्क की अहम भूमिका होती है इससे फीडबैक मिलता है , आज जनता मानती है कि हमारी सरकारों ने जन कल्याण के काम किए है।

संपर्क अभियान से प्रदेश का वातावरण बदलेगा और यह अभियान 2022 की नींव होगी। इससे सबका कम्युनिकेशन गैप भी होता है,  संपर्क अभियान को हम सबको साधना के ररू में चलना है।

 

इसे भी पढ़ें: भारतीय संविधान ने हमें न्याय और समानता के महान मूल्यों को साझा करने का अवसर दियाः राज्यपाल

 

खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय भजापा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गर्व के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हौंसला बढ़ाया है, हमारी सरकार की ईमानदार छवि है, जयराम सरकार ईमानदार सरकार है।

प्रमुख खबरें

T20 Final से पहले Team India की बढ़ी टेंशन, महंगे साबित हुए Varun की जगह Kuldeep को मिलेगा मौका?

Electric Mobility में China को टक्कर देगा भारत, Rahul Gandhi ने बताया सरकार को मास्टर प्लान

ICC Knockouts की पुरानी Rivalry: T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ेगी Team India?

पहले किया पड़ोसी देशों पर हमला न करने का वादा, फिर दुबई-अबूधाबी पर मिसाइल दाग कर ईरान ने बताया- Im Joking