Mission Impossible के सेट पर Tom Cruise से मिलीं Avneet Kaur, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

By एकता | Nov 12, 2024

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' का टीज़र ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर जमकर इस टीजर ट्रेलर की चर्चा हो रही है। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर ने क्रूज के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह तस्वीरें मिशन इम्पॉसिबल फ्रैंचाइजी की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म के सेट की है। अवनीत के फैंस खुश हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चाय के दो कप लेकर रोड पर क्यों बैठी Tejasswi Prakash? करण कुंद्रा ने भी पूछा- ये क्या कर रही हो?

मिशन इम्पॉसिबल फ्रैचाइजी के निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म के आठवें और अंतिम भाग का टीज़र ट्रेलर लॉन्च किया। फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फ़िल्म में क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेंटिएफ़, शिया व्हिघम, एंजेला बैसेट, एसाई मोरालेस, हेनरी चेर्नी, होल्ट मैककैलनी, निक ऑफ़रमैन और ग्रेग टार्ज़न डेविस जैसे सितारों से सजी कास्ट है।

काम के मोर्चे पर, अवनीत कौर अगली बार ऐतिहासिक पहली भारत वियतनाम फिल्म "लव इन वियतनाम" में अभिनेता शांतनु माहेश्वरी के साथ दिखाई देंगी। इस परियोजना का फिल्मांकन पिछले महीने वियतनाम में शुरू हुआ था।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ